फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: बदमाशों ने युवक को बंधक बना बाइक और नकदी लूटी

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस अधिकारी और एसओजी ने किया निरीक्षण
विज्ञापन





स्योहारा। ठाकुरद्वारा रोड स्थित रामगंगा पुल के पास सोमवार की देर रात्रि चार बदमाशों ने बाइक सवार ग्राम हरकिशनपुर निवासी चमन सिंह को बंधक बना लिया। उससे बाइक, पांच हजार रुपये व मोबाइल लूट लिया। एएसपी पूर्वी ने घटना स्थल का निरीक्षण किया।

चमन सिंह पुत्र राम गोपाल सिंह निवासी ग्राम हरकिशनपुर थाना रेहड़ नूरपुर अपनी रिश्तेदारी से लौट रहा था। ठाकुरद्वारा रोड स्थित रामगंगा पुल के निकट बाइक सवार चार बदमाशों ने डंडा मार कर उसकी बाइक गिरा दी और उसका मोबाइल, पांच हजार रुपये व उसकी बाइक लूट लिया। उसे एक पेड़ से बांधकर फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बंधन मुक्त हुए उसने जानकारी पुलिस को दी। एसपी पूर्वी धर्म सिंह मार्छल, सीओ सर्वम सिंह व थाना प्रभारी जीत सिंह मौके पर पहुंचे और घटना स्थल का निरीक्षण किया। एसओजी टीम व पुलिस ने कई जगह की सीसीटीवी फुटेज भी देखी। पुलिस ने घटना के खुलासे के लिए कई टीम लगाई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें