परीक्षण के बाद धामपुर के ऊषा स्मारक सेंटर में क्वारंटीन करने को परिजनों को ले जाती टीम।
- फोटो : DHAMPUR
मिर्जापुर गांव को सील किया गया
धामपुर/शेरकोट। कोरोना संक्रमित दंपती मिलने के बाद गांव मिर्जापुर में को सील कर दिया गया है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सुपरवाइजर धर्मपाल सिंह के निर्देशन में संक्रमितों के परिवार के 11 सदस्यों को धामपुर के ऊषा स्मारक सेंटर में क्वारंटीन किया गया है। एसओ संजय कुमार पांचाल ने बताया कि 14 मई को इस गांव के 13 लोग महाराष्ट्र से आए थे, जिनमें यह भी पति-पत्नी शामिल थे। 20 मई को इनकी सैंपलिंग हुई थी। पुलिस ने गांव में एनाउंस करा दिया कि देश में लॉकडाउन है। इसलिए गांव का कोई भी व्यक्ति घर सेेेे बाहर न निकले। यदि किसी ने उल्लंघन करने का प्रयास किया तो कार्रवाई होगी। पुलिस की ओर से गांव को बल्लियां लगा कर सील कर दिया गया है।
गांव मिरजापुर को बल्ली लगा कर सील कराती पुलिस।- फोटो : DHAMPUR
शेरकोट के गांव मिरजापुर में ग्रामीणों का परीक्षण करते स्वास्थ्य कर्मचारी।- फोटो : DHAMPUR