फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: नजीबाबाद - खनन से लदे ट्रॉले का टायर फटा, महिला की मौत

Wed, 08 Feb 2023 07:56 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
नांगलसोती के गांव हरचंदपुर में घटनास्थल पर जमा भीड़।
विज्ञापन
- गांव हरचंदपुर के पास खनन से भरे ट्रॉले से हुआ हादसा
विज्ञापन

- एक्सल टूटने से दूसरा टायर ट्रॉले से निकला और महिला को जा लगा
फोटो-07एनजेडबी02ए, 02बी, 02सी
संवाद न्यूज एजेंसी
नांगलसोती/नजीबाबाद। नांगल-चंदक मार्ग पर खनन से भरे ट्रॉले का टायर फटने से एक महिला की मौत हो गई। खनन से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉला मार्ग पर ही पलट गया। पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बिजनौर भेज दिया।
नांगल-चंदक मार्ग पर गांव हरचंदपुर के पास रेत बजरी से भरा ट्रैक्टर-ट्रॉला गुजर रहा था। मंगलवार सुबह दस बजे करीब 300 क्विंटल बजरी से भरे डबल ट्रॉले का टायर फट गया। ट्रॉले का एक्सल टूटने से दूसरा टायर ट्रॉले से निकलकर पास से गुजर रही गांव हरचंदपुर निवासी 55 वर्षीय शीला देवी पत्नी स्व. रामपाल सिंह को जा लगा। जिससे महिला वहीं बेहाश होकर गिर गई। अचानक ट्रॉली पलटने से महिला बजरी के ढेर में दब गई। जब तक ग्रामीणों ने महिला को बजरी के ढेर से बाहर निकाला तब तक महिला की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रॉले का टायर फटने की आवाज से ग्राम प्रधान नौहबार सिंह समेत आसपास के ग्रामीण बड़ी संख्या में घटनास्थल पर पहुंचे। ग्रामीणों की सूचना पर नांगलसोती थानाध्यक्ष श्यामवीर सिंह, एसएसआई योगेंद्र शर्मा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। पुलिस ने महिला के शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बिजनौर भेज दिया। पुलिस ने जेसीबी के माध्यम से खनन की ट्रॉली को मार्ग से हटवाया और कब्जे में ले लिया। महिला के पुत्र रूपेश ने पुलिस को मामले में तहरीर सौंपी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें