फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: अत्यधिक शराब पीने से अधेड़ की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अफजलगढ़ । जसपुर मार्ग स्थित एक बैंक्वेट हॉल में शादी समारोह में शामिल होने आए निर्मल सिंह (50) पुत्र मंगल सिंह निवासी सुरजननगर जनपद मुरादाबाद की अत्यधिक शराब का सेवन करने से मौत हो गई। सुरजननगर निवासी ओमप्रकाश सिंह के पुत्र की बरात रामनगर वन जसपुर उत्तराखंड गई थी। विवाह कार्यक्रम अफजलगढ़ में जसपुर मार्ग स्थित एक बैंक्वेट हाल में था। सोमवार की देर शाम बरात आई थी। बरात में निर्मल भी अपने पुत्र विवेक के साथ आया था। ग्रामीणों के अनुसार निर्मल सिंह ने अत्यधिक शराब का सेवन कर लिया। उसके पुत्र विवेक ने अधिक नशे में तथा उल्टियां होने पर उसे बस में लिटा दिया। सुबह उसकी हालत ज्यादा खराब होने पर सीएचसी लाया गया, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया। निर्मल सिंह मेहनत-मजदूरी करता था। सीओ आलोक सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें