फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नजीबाबाद के हिमालयन कॉलोनी में अधेड़ उम्र ने लगाई फांसी

विज्ञापन
विज्ञापन
अधेड़ ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
विज्ञापन

नजीबाबाद। एक अधेड़ व्यक्ति ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक का परिवार हरिद्वार में रहता है।
हिमालयन कॉलोनी में दारा सिंह उर्फ अभिषेक (50) हिमालयन कॉलोनी में रहते थे। उनका परिवार काफी समय से हरिद्वार में रहता है। बताया जाता है कि बुधवार रात वह अपने घर आए थे। उन्होंने पंखे से झूल कर आत्महत्या कर ली। सुबह क्षेत्रवासियों ने आत्महत्या की पुलिस को सूचना दी है। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष दिनेश गौड़, निरीक्षक अपराध अर्जुन कुमार पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पहुंचे। वह घर पर अकेले थे। मृतक के परिजनों को पुलिस ने आत्महत्या किए जाने की सूचना दी। हिमालयन कॉलोनी निवासी मुकेश कुमार ने आत्महत्या किए जाने की तहरीर सौंपी है। पुलिस ने मृतक का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बिजनौर भेज दिया। बताया जाता है कि मृतक नशा प्रवृत्ति का आदी था। परिजनों द्वारा समझाने के बावजूद वह नशे की लत से दूर नहीं हुआ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें