फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: चार दिन से नहीं बांटा मिड-डे मील

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडावली। मंडावली क्षेत्र के परिषदीय स्कूल में चार दिन से विद्यार्थियों को मिड-डे मील न दिए जाने पर अभिभावकों ने नाराजगी व्यक्त की। ग्राम पंचायत शाहबपुर उमराव के प्राथमिक व पूर्व माध्यमिक विद्यालय में चार दिन से विद्यार्थियों को मिड डे मिल नहीं दिए जाने पर अभिभावकों में नाराजगी है। ग्राम पंचायत शाहबपुरा उमराव के प्राथमिक विद्यालय में 76 और पूर्व माध्यमिक विद्यालय में 49 विद्यार्थी हैं। दोनों ही स्कूलों के विद्यार्थियों को मिड डे मिल नहीं दिया जा रहा। प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक शिवेंद्र कुमार और पूर्व माध्यमिक विद्यालय की सहायक अध्यापिका संगीता ने बताया कि ग्राम प्रधान द्वारा विद्यालय में राशन न भिजवाने को लेकर विद्यार्थियों के लिए मिड डे मिल नहीं बन रहा है। ग्राम प्रधान इमराना का कहना है कि मिड-डे मील का राशन विद्यालय में अतिरिक्त पहुंचा हुआ है। स्टॉक में और राशन नहीं है। खंड शिक्षा अधिकारी प्रीति पाल का कहना है कि दोनों विद्यालयों का स्टॉक रजिस्टर मंगाए गए हैं। जांच के बाद विद्यालय में मिड डे मील सुचारू रूप से शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें