फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: चीनी मांझे से मीटर रीडर की गर्दन कटी

Sun, 18 Aug 2024 02:24 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
चाइनीज मांझे से घायल मीटर रीडर सोनू
विज्ञापन
बागपत, बड़ौत। चीनी मांझे में उलझकर बाइक सवार मीटर रीडर की गर्दन कट गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में मीटर रीडर को बड़ौत के एक निजी अस्पताल से दिल्ली के लिए रेफर किया गया है। विद्युत संयुक्त संघर्ष समिति के जिला संयोजक मनोहर सिंह तोमर ने चाइनीज मांझे पर अंकुश लगाए जाने की मांग की।
विज्ञापन

रहतना गांव निवासी सोनू मीटर रीडर है और उसकी बावली गांव में तैनाती है। वह शनिवार को किसी काम से अपने भतीजे को साथ लेकर बाइक पर बड़ौत आ रहा था। जब वह बावली रोड पर केनरा बैंक के पास पहुंचा तो अचानक चीनी मांझे में वह बुरी तरह उलझ गया। मांझे से गर्दन, चेहरे, हाथ पर कटने से लहूलुहान हो गया। आसपास से गुजर रहे लोगों ने चाइनीज मांझे को किसी तरह उनके शरीर से हटाया। राहगीरों ने इसकी सूचना विद्युत अधिकारियों को भी दी।
सूचना पर विद्युत संयुक्त संघर्ष समिति के जिला संयोजक मनोहर सिंह तोमर व अन्य मौके पर पहुंचे और नगर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां से उसे गंभीर हालत में दिल्ली के लिए रेफर किया गया है।
विज्ञापन

बता दें कि चीनी मांझे पर प्रतिबंध के बावजूद में बड़े पैमाने पर बिक्री होती है। रक्षाबंधन और जन्माष्टमी पर्व पर पतंगबाजी का शौक रखने वाले युवा वर्ग इसे ज्यादा पसंद करते हैं। गत वर्ष भी चीनी मांझे से 20 से 25 वाहन सवार घायल हुए थे। प्रशासन की लापरवाही और ढुलमुल रवैये के कारण चाइनीज मांझे की बिक्री बंद नहीं हो पा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें