पोस्टर बनाकर दिया गंगा को निर्मल रखने का संदेश
बिजनौर। आरजेपी इंटर कॉलेज में नमामि गंगे विषय व स्वीप योजना के अंतर्गत निबंध, चित्रकला प्रतियोगिताएं आयोजित हुईं। प्रधानाचार्य कैप्टन बिशन लाल ने कहा कि सबको एक साथ मिलकर गंगा को स्वच्छ बनाने के लिए कार्य करना होगा। विधानसभा चुनाव के मद्देनजर 18 साल से ऊपर के युवाओं के वोट बनाए जा रहे हैं। सभी पात्रों को वोट बनवाकर मतदान में हिस्सा लेना चाहिए। छात्रों ने गंगा की सफाई और मतदान का संदेश देने पर निबंध लिखे और पेंटिंग बनाईं। नमामि गंगे निबंध प्रतियोगिता में मोहम्मद सादिक प्रथम, आशीष कुमार द्वितीय, मोहित कुमार तृतीय, सुरजीत कुमार चतुर्थ, चित्रकला प्रतियोगिता में मोहम्मद परवेज प्रथम, आशीष कुमार द्वितीय, वरुण सैनी तृतीय रहे। मतदाता जागरूकता निबंध प्रतियोगिता में मोहम्मद सादिक प्रथम, यश कुमार द्वितीय, प्रियांशु धीमान तृतीय रहे। विजेताओं को सम्मानित किया गया। आयोजन में स्काउट डीओसी चंद्रहास सिंह, रासेयो कार्यक्रम अधिकारी बालेश कुमार, उपप्रधानाचार्य गयूर आसिफ, वीएस चौहान, सुधांशु वत्स, बृजेश कुमार, सुधीर राजपूत, करनवीर सिंह, सुभाष राजपूत आदि मौजूद रहे।