फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से दिया यातायात नियमों का संदेश

विज्ञापन
धामपुर एसबीडी कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता सप्ताह के अंतर्गत शपथ लेती छात्राएं एवं शिक्षिका? - फोटो : DHAMPUR
विज्ञापन
धामपुर (बिजनौर)। नगर के कई शिक्षण संस्थाओं में कार्यक्रमों का आयोजन कर नाटकों के माध्यम से यातायात जागरुकता सप्ताह के तहत यातायात नियमों की जानकारी दी गई। एसबीडी कॉलेज में भी कार्यक्रम का आयोजन हुआ। सड़क सुरक्षा अधिकारी रितु देवी ने नियमों का पालन किए जाने की शपथ दिलाई।
विज्ञापन

दिशा कॉलेज में इस मौके पर छात्र-छात्राओं की ओर से नुक्कड़ नाटक पेश किया। जिसके माध्यम से सड़क सुरक्षा के नियमों और सड़क दुर्घटना से होने वाले नुकसान की जानकारी दी गई। बताया गया कि सड़कों पर चलते वक्त दुपहिया चालकों को हेलमेट और कार का संचालन करते समय सीट बेल्ट जरूर लगानी चाहिए। इस मौके पर अनिरुद्ध अग्रवाल, प्राचार्य डॉ. सुशील कुमार शर्मा ने मां सरस्वती की मूर्ति के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। नुक्कड़ नाटक में छात्रा निकिता, जोया, इफत, रोजा असलूब, रितिक, आदित्य दीक्षित, दिनेश, उसमा, वंशिका, खुशी राजपूत, अरसला परवीन, सबा अंजुम, दिव्यांशु आदि रही।
एसबीडी महिला महाविद्यालय में अंग्रेजी विभाग की ओर से सड़क सुरक्षा जागरुकता माह के तहत कार्यक्रम का आयोजन हुआ। असिस्टेंट प्रोफेसर, सड़क सुरक्षा अधिकारी रितु देवी ने छात्राओं को शपथ ग्रहण कराई। यातायात नियमों का पालन किए जाने के प्रति प्रेरित किया। इस अवसर पर डॉ. चारू अग्रवाल, रेंजर्स अधिकारी डॉ. पायल शर्मा, ऋतु कौशिक, रंजू सिंह, अर्चना कुंतल, रितु देवी, डॉ. नरगिस सुल्ताना, डॉ. रेनू चौहान, सारिका शर्मा, हुमा अंसारी आदि शामिल रहीं।

दिशा कॉलेज में नाटकों के माध्यम से यातायात नियमों की जानकारी देती छात्राएं- फोटो : DHAMPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें