फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाबा महेंद्र सिंह टिकैत की जयंती पर दिया भाईचारे का संदेश

विज्ञापन
बिजनौर गन्ना समिति में बाबा महेंद्र सिंह टिकैत के जन्मदिन पर हवन करते भाकियू कार्यकर्ता। - फोटो : BIJNOR
विज्ञापन
बिजनौर। भाकियू की ओर से बाबा महेंद्र सिंह टिकैत का जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। पर्यावरण संरक्षण, भाईचारा और किसान मजदूर के सम्मान के रूप में जन्मदिन मनाया।
विज्ञापन

बिजनौर गन्ना समिति परिसर में बाबा महेंद्र सिंह टिकैत की जयंती पर हवन पूजन हुआ। वहीं पदाधिकारियों ने बाबा महेंद्र सिंह टिकैत को किसानों का मसीहा बताते हुए कहा कि उन्होंने संगठन खड़ा करके किसानों के लिए संघर्ष किया है। कहा कि वे सभी वर्गों को एक साथ लेकर संघर्ष करते थे। कार्यक्रम में सरकार की नीतियों की आलोचना की गई। कहा कि ट्रैक्टर ट्राली में सवारी बैठाने पर रोक लगाने का पुरजोर विरोध होगा। इस दौरान मंडल अध्यक्ष बाबूराम तोमर, जिलाध्यक्ष चौधरी कुलदीप सिंह, ठाकुर रामौतार सिंह, राजेंद्र सिंह, सुरपाल सिंह, भाजपा नेता ऐश्वर्य मौसम चौधरी, धीर सिंह वालियान, जय सिंह, डालचंद प्रधान, डा. विजय चौधरी, वीरेंद्र सिंह, गिरीराज सिंह आदि मौजूद रहे।
नगीना। बृहस्पतिवार की दोपहर गन्ना समिति परिसर में आयोजित बैठक की अध्यक्षता चौधरी राजबीर सिंह व संचालन राजीव चौहान ने किया। बाबा महेंद्र सिंह टिकैत के चित्र समक्ष पुष्प अर्पित कर उन्हें याद किया गया। आगामी 9 अक्टूबर को नांगल सोती में भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत के कार्यक्रम में अधिक से अधिक पहुंचने का कार्यकर्ताओं से आह्वान किया गया। बैठक में ब्लॉक अध्यक्ष चौधरी बलजीत सिंह, डॉ धर्मवीर सिंह, शुभम, राम भजन सिंह, कृष्ण देव सिंह, सुखदेव, सोनू, अरशद, तेजपाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

स्योहारा। महात्मा महेंद्र सिंह टिकैत की जयंती कार्यकर्ताओं ने केक काटकर गन्ना समिति स्योहारा के प्रांगण में धूमधाम से मनाई। ब्लॉक अध्यक्ष चौधरी गजेंद्र सिंह टिकैत ने कहा कि महेंद्र सिंह टिकैत किसानों की आवाज बुलंद करने का काम करते थे। पंचायत में पहुंचे किसानों को केक और लड्डू वितरित किए गए।प इस अवसर पर राम चरण सिंह, वीरेंद्र सिंह, प्रधान हरिओम सिंह यादव, मुकेश फौजी, इस्लामुद्दीन यशपाल सिंह, सत्यवीर सिंह, भूपेंद्र सिंह, अमित चौधरी, राजीव यादव आदि मौजूद रहे। संचालन आलोक सिंह ने किया।
अफजलगढ़। बाबा महेंद्र सिंह टिकैत के जन्मदिन को किसान मजदूर के अधिकार दिवस के रूप में मनाया गया। उनके चित्र पर फूल मालाऐं अर्पित किए। मिष्ठान का वितरण किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सरदार कुलदीप सिंह व संचालन रमेश चंद्र शेखावत ने किया। इस अवसर पर ब्लाक अध्यक्ष मदन राणा, मुख्तियार सिंह, देवेंद्र शेखावत, चौ. विजेंद्र सिंह, राजेश सिंह, यशपाल सिंह व सुरजीत सिंह आदि सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें