फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पर्यावरण बचाने और मतदान करने का दिया संदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
पर्यावरण बचाने और मतदान करने का दिया संदेश
विज्ञापन

बिजनौर। आरजेपी इंटर कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर की दोनों इकाइयों का पांचवां दिन पर्यावरण बचाओ दिवस के रूप में मनाया गया।
गांव तरीकमपुर रूपचंद में हुए कार्यक्रम में जिला विज्ञान समन्वयक सुधांशु वत्स ने प्राथमिक विद्यालय में पौधरोपण किया। उन्होंने स्वयंसेवकों को अधिक से अधिक पौधे लगाने का संकल्प दिलाया। कहा कि मनुष्य ने अपने स्वभाव से पर्यावरण असंतुलित कर दिया है। आज पूरी दुनिया में पर्यावरण प्रदूषण की समस्या है। जनसंख्या वृद्धि, औद्योगिकीकरण व शहरीकरण की वजह से पेड़ों को काटा जा रहा है। स्वयंसेवकों ने गांव में मतदाता व पर्यावरण जागरूकता रैली निकाली। कार्यक्रम अधिकारी प्रदीप सिंह ने कहा कि देश का औसत मतदान 60 प्रतिशत ही है। कहा कि अधिक से अधिक मतदान होगा तो लोगों को अच्छी सरकार चुनने का मौका मिलेगा। संचालन बालेश कुमार ने किया। इस दौरान डीओसी चंद्रहास सिंह, मनोज कुमार, विनोद कुमार, भूपेंद्र पाल, बीएस चौहान, गयूर आसिफ, रश्मि पाल, रेशमा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें