फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेधावी छात्रों को भविष्य संवारने के लिए मिलेंगी छात्रवृत्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के मेधावी छात्र-छात्राएं कक्षा आठवीं के बाद भी आगे अपनी पढ़ाई जारी रख अपना भविष्य संवारेंगे। इसके लिए बिजनौर जनपद में विशेष राष्ट्रीय साधन सह मेधा छात्रवृत्ति योजना (एनएमएमएसएस) शुरू की गई है। चयनित छात्र छात्राओं को छात्रवृत्ति के 12000 रुपये प्रति वर्ष है। योजना के लिए छात्र अपने आवेदन 15 नवंबर तक नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल पर जमा कर सकते हैं।
विज्ञापन

वर्ष 2022-23 के राष्ट्रीय साधन-सह-योग्यता छात्रवृत्ति योजना के तहत आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के मेधावी छात्रों को माध्यमिक स्तर पर अपनी शिक्षा जारी रखने के लिए प्रोत्साहित करने को छात्रवृत्ति प्रदान की जाती है। इन मेधावी छात्रों के अभिभावकों की आय साढ़े तीन लाख रुपये से ज्यादा न हो। राज्य सरकार, सरकारी सहायता प्राप्त और स्थानीय निकाय के स्कूलों में पढ़ने वाले नौवीं कक्षा के चयनित छात्रों को हर साल एक लाख नई छात्रवृत्ति प्रदान की जाती है और दसवीं कक्षा से लेकर बारहवीं कक्षा में उसे जारी रखा/नवीनीकरण किया जाता है। छात्रवृत्ति की राशि 12000 रुपये प्रति वर्ष है। छात्रवृत्ति डीबीटी के माध्यम से सार्वजनिक वित्तीय प्रबंधन प्रणाली (पीएफएमएस) के जरिए इलेक्ट्रॉनिक हस्तांतरण द्वारा चयनित छात्रों के बैंक खातों में सीधे वितरित की जाएगी।
उधर केंद्रीय विद्यालय मुरादाबाद के प्राचार्य ब्रजेश कुमार ने पात्र छात्र-छात्राओं से योजना का लाभ उठाने के लिए 15 नवंबर तक आवेदन करने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें