फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: सांस्कृतिक कार्यक्रमों से सबका मन मोह

Wed, 10 May 2023 11:56 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
बिजनौर में महाराणा प्रताप जयंती पर मेधावी छात्रा को सम्मानित करते अ​ति​थिगण।
विज्ञापन
- महाराणा प्रताप की जयंती पर मेधावी विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया
विज्ञापन

फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। क्षत्रिय राजपूत सभा की ओर से महाराणा प्रताप की जयंती पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें मेधावी विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व डीआईजी सुधीर कुमार सिंह ने कहा कि महाराणा प्रताप की वीरता को शब्दों में व्यक्त नहीं किया जा सकता। उनकी देशभक्ति और बलिदान को भुलाया नहीं जा सकता। क्षत्रिय का धर्म देशभक्ति के साथ साथ निर्बल वर्ग को सुरक्षा प्रदान करने का भी है। उन्होंने बच्चों को अच्छे संस्कार दिए जाने की अपील की। और शिक्षा पर विशेष ध्यान देने पर जोर दिया।
विज्ञापन

जेलर शैलेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि महाराणा प्रताप के जीवन से समायोजन और साथ लेकर लेकर चलने की प्रेरणा लेनी चाहिए। उन्होंने घास की रोटी खाई और मुगलों की पराधीनता स्वीकार नहीं की। ठाकुर जसवंत सिंह ने कहा कि महाराणा प्रताप जैसा शूरवीर विश्व में कोई और नहीं हुआ।
सूर्यमणि रघुवंशी ने महाराणा प्रताप के जीवन से प्रेरणा लेने की अपील की। क्षत्रिय सभा के अध्यक्ष वीरेशबल और केडी सिंह ने महाराणा प्रताप के व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला। आदर्श पब्लिक स्कूल के बच्चों ने प्रधानाचार्य गार्गी ठाकुर के संचालन में मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। संचालन सचिव खूब सिंह, नवदीप सिंह, राजेंद्र सोलंकी ने संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम में सीताराम राणा, विनय चौहान को उत्कृष्ट कार्य के लिए एवं मेधावी विद्यार्थियाें को सम्मानित किया गया। महिला उपाध्यक्ष शिवानी चौहान, जिला बार के पूर्व अध्यक्ष सत्यप्रकाश चौहान व राजीव चौहान आदि ने भी संबोधित किया।
विज्ञापन

मनोज मानव ने देशभक्ति की कविता सुनाकर मन मोह लिया। कार्यक्रम में उपाध्यक्ष सुनील चौहान, कोषाध्यक्ष रविंद्र सिंह सेढा, उपसचिव राहुल चौहान, राजवीर सिंह, ताजवीर सिंह, ब्रजवीर सिंह, गौरव चौहान, सुनील राजपूत, सचिन राजपूत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें