फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरी माटी, मेरा देश : जिले में सड़कों पर निकली तिरंगा यात्रा

Fri, 11 Aug 2023 12:51 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
चांदपुर में तिरंगा यात्रा निकालते द हेजलमून स्कूल के छात्र छात्राएं। स्त्रोत स्कूल।
विज्ञापन
फोटो समाचार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर/नगीना/स्योहारा। मेरा माटी मेरा देश कार्यक्रम के तहत बृहस्पतिवार को जनपद में तिरंगा यात्रा निकाली गई। रैली के दौरान स्वयंसेवकों ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी अमर रहे, भारत माता की जय के नारे लगाए।
आरजेपी आर्य इंटर कॉलेज बिजनौर की राष्ट्रीय सेवा योजना की दोनों इकाई के स्वयं सेवकों की रैली विद्यालय के मुख्य द्वार शुरू होकर शहर के प्रमुख चौराहों से होते हुए कॉलेज में समाप्त हुई। रैली को प्रधानाचार्य कैप्टन बिशनलाल ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। वहीं किसान इंटर कॉलेज मंडावली बिजनौर में मेरी माटी मेरा देश के तहत प्रभात फेरी तथा तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। उधर, नगीना नगर पालिका के कर्मचारियों ने बृहस्पतिवार सुबह नगर के मुख्य मार्गों पर तिरंगा यात्रा निकाली। पालिका के सफाई निरीक्षक धीरज राय वर्मा के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा निकाली गई। स्योहारा नगरपालिका की ओर से चेयरमैन फैसल वारसी व अधिशासी अधिकारी विजेंद्र सिंह पाल की अगुवाई में तिरंगा यात्रा का आयोजन हुआ। हल्दौर के आरएचएस कॉलेज परिसर में आजादी के अमृत महोत्सव के तहत स्वयंसेवकों, सेविकाओं व शिक्षकों ने कलश में एक मुट्ठी भर मिट्टी, हर घर तिंरगा समेत विभिन्न कार्यक्रम का आयोजन किया। रेहड़ के प्राथमिक स्कूल में आयोजित मेरी माटी, मेरा देश कार्यक्रम में स्कूल के शिक्षकों, छात्रों एवं ब्लाक स्तरीय अधिकारी शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

अमृत सरोवर का लोकार्पण
नूरपुर/नींदडू/गजरौला शिव। ब्लाॅक प्रमुख क्षमा हेमलता ने आजादी का अमृत महोत्सव वर्ष में अमृत सरोवर काजीवाला तालाब के किनारे स्थित शिलाफलकम का लोकार्पण किया। इस अवसर पर खंड विकास अधिकारी त्रिलोकचंद, एडीओ समरपाल सिंह, ग्राम प्रधान अदीबा आदि उपस्थित रहे। गजरौला शिव को अभियान के तहत जूनियर हाईस्कूल गजरौला शिव, गजरौला अचपल, जमालपुर पठानी में स्कूली छात्रों ने बीईओ डॉ. प्रभात कुमार के नेतृत्व में तिरंगा रैली निकाली। नूरपुर में चिल्ड्रंस एकेडमी के छात्रों ने नगर में तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा के दौरान छात्र देशभक्ति से ओतप्रोत नारों की गूंज कर रहे थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें