धामपुर बडी मंडी में जीएसटी की जानकारी देते जीएसटी अधिकारी।
- फोटो : DHAMPUR
जीएसटी रजिस्ट्रेशन जरूर कराएं व्यापारी
धामपुर। वाणिज्य कर विभाग की ओर से जीएसटी शिविर में अधिकारियों ने व्यापारियों को जीएसटी पंजीयन के लाभ गिनाएं। कहा कि व्यापारियों को जीएसटी पंजीयन जरूर कराना चाहिए। बड़ी मंडी स्थित नरेंद्र गुप्ता के आवास पर गोष्ठी में जीएसटी अधिकारी अजित सिंह ने बताया कि सरकार की मंशा है कि जिस व्यापारी का रजिस्ट्रेशन नहीं है। उन सबका रजिस्ट्रेशन कराया जाए, जिससे सभी व्यापारियों को सरकार की योजनाओं का लाभ मिल सके। गोष्ठी में नरेंद्र गुप्ता, महेंद्र धनौरिया, सुनील कुमार, राकेश कुमार अग्रवाल, विवेक कुमार, निखिल जैन, अजय कुमार, सौरभ कुमार, मनोज मित्तल, ह्रदेश गुप्ता, संजय कुमार रहे।