फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापारी कोरोना पॉजिटिव मिला, पंजाबी कालोनी सील

विज्ञापन
कोरोना पॉजिटिव केस मिलने से धामपुर की पंजाबी कालोनी सील। - फोटो : DHAMPUR
विज्ञापन
व्यापारी कोरोना पॉजिटिव मिला, पंजाबी कालोनी सील
विज्ञापन

धामपुर। पुलिस कोतवाली के निकट स्थित नगर की पंजाबी कालोनी में एक आटो स्पेयर पार्ट्स व्यापारी को कोरोना पॉजिटिव पाने पर कालोनी को 250 मीटर की परिधि में प्रशासन की ओर से सील कर दिया गया है। कालोनी के रास्तों को तीन दिशा गुरुद्वारा मार्ग, कालोनी का मुख्य मार्ग व पुलिस कोतवाली की ओर से शिवमंदिर वाली गली को सील किया गया है। पालिका की ओर से कालोनी को सैनिटाइज कर दिया गया है। कालोनी के लोगों का स्वास्थ्य विभाग की टीम ने पहुंच कर परीक्षण किया। बीमार व्यक्ति के परिजनों को टीम ने होम क्वारंटीन कर दिया है। उधर, पीएचसी के प्रभारी चिकित्सक डा. मनीष राज शर्मा ने बताया कि टीम ने सोमवार को करीब 40 लोगों का रेंडम कोरोना जांच को सैंपल लिए, जिनकी रिपोर्ट मंगलवार को आएगी। एसडीएम धीरेंद्र सिंह ने कोतवाल रंजन कुमार शर्मा और पालिका के ईओ को हॉटस्पॉट घोषित क्षेत्रों में निगरानी के निर्देश दिए। ।

01ड्ढ धामपुर की पंजाबी कालोनी में पीडित व्यक्ति के परिवार का परीक्षण करती स्वास्थ्य विभाग की टीम।- फोटो : DHAMPUR

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें