चांदपुर में हाइकोर्ट बेंच की मांग को लेकर तहसीलदार को ज्ञापन देते अधिवक्ता
चांदपुर। हाईकोर्ट बेंच स्थापना केंद्रीय संघर्ष समिति पश्चिमी उत्तर प्रदेश के आह्वान पर शनिवार को सिविल बार एसोसिएशन चांदपुर के अधिवक्ताओं ने तहसील गेट पर सांकेतिक धरना प्रदर्शन किया। अधिवक्ताओं ने प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम के लिए तहसीलदार को देकर हाईकोर्ट की बेंच पश्चिमी उत्तर प्रदेश में स्थापित करने की मांग उठाई। इस मौके पर अधिवक्ताओं ने कहा कि लंबे समय से हाईकोर्ट बेंच की स्थापना की मांग की जा रही है, लेकिन अभी तक ठोस निर्णय नहीं हो पाया है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के लोगों को न्याय के लिए दूर इलाहाबाद तक जाना पड़ता है, जिससे समय और धन दोनों की बर्बादी होती है। ज्ञापन देने वालों में सिविल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष शमशाद अहमद, महासचिव हरिश्वर सिंह, नौशाद अहमद, रियाज आलम, सुनील कुमार, छत्रपाल सिंह आदि मौजूद रहे।