फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेला छड़ी जहार दीवान आस्था का केंद्र : साकेंद्र

Thu, 24 Aug 2023 12:35 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
बिजनौर के गांव गंज में मेला छड़ी जाहर दीवान मेले का फीता काटकर शुभारंभ करते अति​थिगण।
विज्ञापन
- जिपं अध्यक्ष ने फीता काटकर किया मेले का शुभारंभ
विज्ञापन

फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। महात्मा विदुर की तपोभूमि पर श्रावण मास में आयोजित मेला छड़ी जहार दीवान गंज का उद्घाटन बुधवार शाम जिला पंचायत अध्यक्ष चौधरी साकेंद्र प्रताप सिंह ने फीता काटकर एवं पूजा अर्चना कर किया।
जिला पंचायत अध्यक्ष साकेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि छड़ी जहार दीवान मेला आस्था का केंद्र है। यहां दूर दूर से भक्त बड़ी श्रद्धा से आते हैं और मनोकामना पूर्ण के लिए प्रसाद चढ़ाकर कामना करते हैं। उत्साह व उमंग भरे इस मेले को जिले के लोग लंबे समय से मनाते आ रहे हैं और जिले के असंख्य लोग यहां आकर अपनी आस्था को प्रकट करते है। उन्होंने मेले आयोजन की व्यवस्था एवं सुरक्षा पर संतोष व्यक्त किया। जिले के प्रशासनिक, पुलिस अधिकारियों तथा मेले में व्यवस्था बनाने वाले अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि मेले में आने वाले श्रद्धालुओं की सुख सुविधाएं, सुरक्षा व मेले में साफ-सफाई की समुचित व्यवस्था उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेले में समस्त प्रमुख स्थानों पर सीसीटीवी कैमरों का प्रयोग भी सुनिश्चित करें। उन्होंने मेले में आने वाले समस्त श्रद्धालुओं से कहा कि मेले की सुरक्षा व्यवस्था, साफ-सफाई तथा गंगा की स्वच्छता में अपना योगदान दें। इस अवसर पर उप जिलाधिकारी सदर विजय वर्धन तोमर, अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें