मछली बाजार से फल मंडी हटाने को लेकर बैठक
धामपुर। एसडीएम धीरेंद्र सिंह ने बताया कि शुक्रवार को धामपुर में मछली बाजार में स्थित फल मंडी को नगर से बाहर कराने के मामले में डीएम रमाकांत पांडेय के निर्देेशन में बैठक हुई है। जिसमें डीएम से फल मंडी को शहर से बाहर कराने को सरकारी जमीन को तलाश करने के निर्देश दिए है। जमीन उपलब्ध होते ही मंडी को नगर से बाहर शिफ्ट करा दिया जाएगा। मीटिंग में मंडी सचिव धामपुर, पालिका के अधिशासी अधिकारी मनोज कुमार रस्तोगी आदि मौजूद रहे।