फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: 18 घंटे बाधित रही मेडिकल अस्पताल की बिजली

Thu, 25 May 2023 12:12 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
-मेडिकल अस्पताल में नहीं हुई जांच, मरीज रहे परेशान
विज्ञापन

- अस्पताल में चिकित्सकों ने अंधेेरे में देखे मरीज
फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। जिले में आंधी चलने से बिजली व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई। मेडिकल अस्पताल में 18 घंटे बिजली बाधित रही। बिजली नहीं होने से मरीज परेशान रहे। जेनरेटर चलाकर अस्पताल में विद्युत आपूर्ति की गई। मगर मरीजों की जांच नहीं हो सकी। जिसकी वजह से मरीजों का बिना जांच कराए ही लौटना पड़ा।


आंधी, बारिश की वजह से देर शाम बिजली बाधित हो गई थी। जिसके चलते मंगलवार देर शाम करीब आठ बजे मेडिकल अस्पताल की बिजली गुल गई। बुधवार को दोपहर बाद करीब तीन बजे बिजली आई। अस्पताल में बिजली नहीं होने से मरीजों की परेशानी का सामना करना पड़ा। अस्पताल की प्रयोगशाला में मरीजों की जांच भी नहीं हो सकी। मरीजों की बिना जांच कराएं ही लौटना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

अस्पताल में बिजली नहीं होने से चिकित्सकों ने अंधेरे में ही मरीजों को देखा। हालांकि मरीजों के लिए मेडिकल अस्पताल प्रशासन ने जेनरेटर चलाया। जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली। डॉ. मनोज सैन ने बताया कि बिजली नहीं आने से काफी दिक्कत हुई। जेनरेटर चलाकर अस्पताल में बिजली आपूर्ति की गई। हालांकि दोपहर बाद करीब तीन बजे बिजली आने से राहत मिली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें