फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजनौर: पदक विजेता खिलाड़ियों को मिलेगा ''एकलव्य क्रीड़ा कोष'' का लाभ

Sat, 18 Feb 2023 06:28 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। सरकार की ओर से खिलाड़ियों के लिए एकलव्य क्रीड़ा कोष योजना शुरू की गई है। जिसका लाभ पदक विजेता को ही मिलेगा। योजना का लाभ लेने के लिए खिलाड़ी उत्तर प्रदेश का होना चाहिए। अलग-अलग प्रतियोगिता में खिलाड़ी को प्रोत्साहित धनराशि मिलेगी।
विज्ञापन

एकलव्य क्रीड़ा कोष योजना का लाभ ओलंपिक खेल, कॉमनवेल्थ खेल, सैफखेल, वर्ल्डकप, वर्ल्ड चैंपियनशिप, एफ्रो एशियन खेल, राष्ट्रीय प्रतियोगिता में प्रदेश के लिए पदक लाने वाले खिलाड़ी ले सकते हैं। सीनियर वर्ग के पदक विजेता एवं प्रतिभागी खिलाड़ियों को शारीरिक विकास के लिए तीन लाख रुपये प्रतिवर्ष मिलेंगे। इसके अलावा जूनियर वर्ग में पदक विजेता और प्रतिभाग खिलाड़ियों को दो लाख रुपये प्रतिवर्ष मिलेंगे।
वहीं अगर कोई खिलाड़ी ओलंपिक के लिए क्वालीफाई करता है या कोचिंग कैंप के लिए चयनित होता है तो उसे पांच लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रतिवर्ष मिलेगी। खिलाड़ियों को आवश्यक उपकरण के लिए अधिकतम पांच लाख रुपये का अनुदान मिलेगा। खेल प्रतियोगिता एवं प्रशिक्षण के दौरान लगने वाली चोट के उपचार के लिए अधिकतम पांच लाख रुपये मिलेंगे। जिला क्रीड़ाधिकारी जयवीर सिंह ने बताया कि इच्छुक खिलाड़ी नियमावली के अनुसार आवेदन पत्र जिला खेल कार्यालय से प्राप्त कर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें