मास्क वितरित किए गए
रेहड़। ग्राम पंचायत रेहड़ की ओर से पुलिस तथा स्वास्थ्य कर्मियों को मास्क वितरित किए गए। इस अवसर पर ग्राम प्रधान, पंचायत सचिव मौजूद रहे।
रेहड़ के ग्राम प्रधान खुर्शीद आलम ने बताया कि बृहस्पतिवार को ग्राम पंचायत रेहड़ की ओर से कोरोना की जंग में जी जान से लगे योद्धाओं को तीन सौ पचास मास्क वितरित किए गए। इसमें पुलिस स्टाफ के लिए सौ मास्क कस्बा इंचार्ज रविंद्र भारद्वाज को सौंपे। जबकि बाकी आशा, आंगनबाड़ी, एएनएम, सफाई कर्मी, पंचायत सदस्य, क्षेत्र पंचायत सदस्य, राशन डीलर को मास्क दिए गए। पंचायत सचिव इरफान अली ने बताया कि मास्क स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा बनाये गए हैं। इसके अलावा गांव सिरियावाली चक में भी ग्राम पंचायत द्वारा मास्क वितरित किए गए। इस अवसर पर ग्राम प्रधान खुर्शीद आलम, कय्यूम अहमद, पंचायत सचिव करुणा चौहान, मालती देवी आदि रहे।