फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहीद भूपेंद्र सिंह की माताजी को स्मृति चिहन देकर किया सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
अमृत महोत्सव के तहत शहीद भूपेंद्र की माता को किया सम्मानित
विज्ञापन

चांदपुर। आजादी के 75 वर्ष पूरे होने पर प्रधानमंत्री की योजना के तहत आयोजित कार्यक्रम में शहीद भूपेंद्र सिंह के माताजी को स्मृति चिहन देकर सम्मानित किया गया।
गांव रूस्तमपुर में एनसीसी की 30 यूपी बटालियन बिजनौर के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल आरएस चौहान के नेतृत्व में शहीदों के परिवारों को सम्मानित करने की प्रधानमंत्री की योजना के तहत कार्यक्रम आयोजित हुआ। शहीद की समाधि पर पुष्पांजलि अर्पित की गई। कर्नल आरएस चौहान ने कहा कि हम सभी देशवासी शहीद भूपेंद्र सिंह के बलिदान के ऋणी हैं। हम सबको मिलकर उनके परिवार की भी देखभाल करनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम में गुलाब सिंह डिग्री कॉलेज चांदपुर के एनसीसी अधिकारी लेफ्टिनेंट अशोक कुमार एवं कैडेट, विवेकानंद इंटर कॉलेज के कैडेट, यूपी बटालियन बिजनौर के सूबेदार मेजर जितेंद्र सिंह नेगी, सूबेदार विजेंद्र सिंह, हवलदार देवेंद्र सिंह एवं पूर्व सैनिक कल्याण समिति चांदपुर के अध्यक्ष मुनेश कुमार, धीर सिंह, गजेंद्र सिंह, वीरपाल सिंह, पंकज कुमार, वीरेंद्र सिंह, जितेंद्र सिंह, दिलीप कुमार, प्रवीण सिंह, गांव प्रधान नरेंद्र सिंह, सचिव केशव सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें