- पति सहित ससुराल वालों पर हत्या का आरोप
संवाद न्यूज एजेंसी
स्योहारा। सहसपुर देहात निवासी एक विवाहिता की विषाक्त पदार्थ खाने से मौत हो गई। मृतका के परिजनों ने ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाते हुए घटना को दहेज हत्या बताया है।
शुक्रवार को नाजिम पुत्र कलाम निवासी गजरौला शिव ने पुलिस को सौंपी तहरीर में बताया है कि उन्होंने अपनी बहन मनीषा की शादी 12 वर्ष पूर्व सहसपुर देहात निवासी अफसार पुत्र ताहिर से की थी। मनीषा के पांच बच्चे भी हुए हैं। आरोप है कि मनीषा के साथ उसके ससुराल वाले दहेज के लिए मारपीट करते रहते थे। आरोप है कि बृहस्पतिवार को भी पति अफसार, ससुर ताहिर जेठ राहिल, देवर शाहनवाज ननद रोशन व शारिक पुत्र इशाक आदि ने उसकी जहर देकर हत्या कर दी है।
कार्यवाहक थानाध्यक्ष राजेश चौहान का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया गया है। मामले की जांच शुरू कर दी है।