फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाह की तैयारियां शुरू, शुभ मुहूर्त निकलवा रहे लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
विवाह की तैयारियां शुरू, शुभ मुहूर्त निकलवा रहे लोग
विज्ञापन

बिजनौर। देवोत्थान एकादशी आज है। इस दिन तुलसी-शालीग्राम विवाह के साथ ही शुभ मुहूर्त शुरू हो जाएंगे। लोग विवाह की तैयारियों में जुट गए है। मंडपों की पहले ही बुकिंग हो चुकी है। वहीं विवाह के सामान के लिए बाजारों में भीड़ बढ़ने लगी है।
कार्तिक मास की शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि को भगवान विष्णु का शयन काल समाप्त होता है। ऐसे में दीपावली के बाद आने वाली इस एकादशी को देवोत्थन एकादशी कहा जाता है। एकादशी तिथि तीन नवंबर को शाम 7:31 मिनट से चार नवंबर को शाम 6:09 मिनट तक रहेगी। एकादशी का लोगों को बहुत दिनों से इंतजार था। नवंबर से लेकर मार्च तक शुभ कार्य हो सकेंगे। वहीं लोग विवाह की तैयारियों में जुट गए है। शोरूमों से लेकर कपड़ों, सर्राफा की दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ है। लोगों ने बुकिंग करनी शुरू कर दी है। लोग पंडितों के पास विवाह का शुभ मुहूर्त निकलवाने के लिए पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

दिसंबर में ये हैं विवाह के शुभ मुहूर्त
सिविल लाइन स्थित धार्मिक संस्थान विष्णुलोक के ज्योतिषविद् पंडित ललित शर्मा ने बताया कि देवोत्थान एकादशी के बाद मांगलिक काय शुरू हो जाते हैं। हालांकि इस बार 24 नवंबर तक शुक्र अस्त होने के कारण मांगलिक कार्य 25 नवंबर से शुरू होंगे। वहीं दिसंबर में चार, सात, आठ, नौ, 14 दिसंबर को विवाह के शुभ मुहूर्त हैं।
बाजार में पहुंच रहे ग्राहक: शोभित अग्रवाल
कपड़ा व्यापारी शोभित अग्रवाल ने बताया कि बाजार में ग्राहकों की भीड़ आने लगी है। क्योंकि अब शादी समारोह शुरू होने वाले हैं। जिसको लेकर लोगों ने तैयारी शुरू कर दी है।
आभूषणों की खरीदारी कर रहे ग्राहक: सिद्धार्थ अग्रवाल
सर्राफ सिद्धार्थ अग्रवाल का कहना है कि लोग आभूषणों की खरीदारी करने आ रहे हैं। दीपावली के बाद भी बाजार में ग्राहकों की रौनक है। शादी के लिए लोग खरीदारी करने पहुंच रहे हैं।
शादी के लिए मंडपों की बुकिंग शुरू: राहुल सिंह
राज मिलन मंडप के संचालक राहुल सिंह ने कहा कि नवंबर में शादी के लिए चार बुकिंग हो चुकी है। देवोत्थान एकादशी के बाद शुभ कार्य शुरू हो जाते हैं। जिसके चलते मंडपों की पहले से ही बुकिंग शुरू हो गई है।
विज्ञापन

बैंड बाजे की शुरू हुई बुकिंग: मोहम्मद खालिक
मोहम्मद खालिक ने बताया कि बैंड बाजे की बुकिंग होने लगी है। अभी नवंबर में दो बुकिंग हो गई है। लोगों ने शादी की तारीख बताकर पहले से ही बैंड बाजे की बुकिंग कर ली है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें