नजीबाबाद के मंडी समिति परिसर को सेनिटाइज करतीं अग्निशमन दल टीम।
- फोटो : NAZIBABAD
मंडी परिसर को किया गया सैनिटाइज
नजीबाबाद। कृषि उत्पादन मंडी समिति में रविवार को आढ़त बंद रखकर मंडी समिति परिसर को सैनिटाइज किया गया।
कृषि उत्पादन मंडी समिति के आढ़तियों और प्रशासन ने रविवार को कारोबार बंद रखकर मंडी सचिव संभव तोमर के नेतृत्व में फल, सब्जी और मंडी परिसर को सैनिटाइज किया गया। मंडी समिति सचिव ने बताया कि ईद के अवकाश के बावजूद 25 मई को अनाज मंडी गेट और कार्यालय को सैनिटाइज किया जाएगा। अग्निशमन दल के प्रभारी केएस जादौन के नेतृत्व में अग्निशमन दल की टीम ने मंडी समिति परिसर में फल और सब्जी की दुकानों को सैनिटाइज किया गया। इस अवसर पर मंडी समिति कर्मचारी मो. सलीम, महताब अली, शिवशंकर और सब्जी आढ़त यूनियन के अध्यक्ष अब्दुल हफीज सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।