- कृषि उत्पादन मंडी समिति के विकास पर सवा दो करोड़ रुपये खर्च होंगे
संवाद न्यूज एजेंसी
फोटो-06एनजेडबी02आर
नजीबाबाद। कृषि उत्पादन मंडी समिति के विकास पर सवा दो करोड़ रुपये खर्च होंगे। शासन द्वारा मुख्यमंत्री हब विकास योजना में शामिल मंडी समिति के विकास को हरी झंडी मिलने के बाद जल्द ही विकास कार्य शुरु कराए जाएंगे।
मुख्यमंत्री हब विकास योजना में नजीबाबाद-कोटद्वार मार्ग पर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, आवास विकास कॉलोनी, कृषि उत्पादन मंडी समिति और रोडवेज परिसर का विकास शामिल किया गया था। हब विकास योजना में कृषि उत्पादन मंडी समिति के विकास कार्य के लिए शासन ने सवा दो करोड़ की धनराशि के बजट को स्वीकृति दी है।
कृषि उत्पादन मंडी समिति के सभापति विजय वर्धन तोमर, सचिव कुलदीप कुमार ने बताया कि योजना के अंतर्गत मंडी समिति के आकर्षक मुख्यद्वार, संपर्क मार्ग, भवन जीर्णोद्धार और रंगाई पुताई को विकास कार्य में शामिल किया गया है। पेयजल व्यवस्था के लिए भी प्रभावी कार्य विकास योजना में शामिल है। मंडी समिति के सचिव कुलदीप कुमार ने बताया कि राज्य कृषि उत्पादन मंडी परिषद निर्माण इकाई के नेतृत्व में निर्माण कार्य कराए जाएंगे।