नांगलसोती में जीएसटी टीम के डर से बंद दुकानें।
- फोटो : NAZIBABAD
जीएसटी टीम के डर से बंद रहा बाजार
नजीबाबाद। जीएसटी टीम के आने की सूचना पर नांगल, भागूवाला और मंडावली की अधिकांश दुकानें बंद रहीं। दिनभर क्षेत्र में जीएसटी टीम के होने अफवाह उड़ती रही, जिससे व्यापारियों में हड़कंप मच गया।
बीते दो दिनों से नांगलसोती, भागूवाला, कामराजपुर और चंदक में जीएसटी टीम के आने की सूचना से व्यापारियों में हड़कंप मचा हुआ है। जीएसटी टीम के डर से दुकानदानों ने पिछले दो दिनों से अपनी दुकानें बंद कर रखी हैं। बृहस्पतिवार को भागूवाला और नांगलसोती का पूरा बाजार बंद रहा। क्षेत्र में जीएसटी टीम के होने की अफवाह दिनभर उड़ती रही, जिससे व्यापारी सहमे रहे। इस दौरान बिना रजिस्ट्रेशन वाली दुकानें पूरी तरह से बंद रहीं। साथ ही दुकानों का रजिस्ट्रेशन कराने वाले व्यापारियों ने भी जीएसटी टीम से बचने के लिए अपनी दुकानें के शटर बंद रखे। दुकानदारों का कहना था कि जीएसटी के अधिकारी रजिस्ट्रेशन वाली दुकानों में भी कुछ न कुछ कमी निकाल ही देते हैं। जिस कारण रजिस्ट्रेशन कराने वाले व्यापारियों ने भी अपनी दुकानें बंद कर रखी हैं।