फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मालन नदी में बही गांव शेखुपुरा आलम के किसानों की कई बीघा फसल

विज्ञापन
मंडावली के गांव शेखुपुरा आलम में कृषि भूमि का कटान करती मालन नदी। - फोटो : NAZIBABAD
विज्ञापन
मालन नदी में बही कई बीघा फसल
विज्ञापन

मंडावली। गांव शेखुपुरा आलम के किसानों की कई बीघा फसल मालन नदी में बह गई। किसानों ने फसलों को नदी में बहता देख स्वयं ही नदी किनारे की फसलों को काट दिया। पहाड़ी और मैदानी क्षेत्रों में बारिश के चलते मालन नदी का जलस्तर बढ़ गया है। नदी के पानी से गांव शेखुपुरा आलम के किसानों की भूमि का कटान हो गया है। किसान चमन सिंह तोमर, गंगा दास, धीरज तोमर, शिव कुमार चौहान, सुभाष शर्मा, गंगाधर, कुलदीप चौहान की गन्ना और धान की फसल मालन नदी में बह गई। कई किसानों ने नदी किनारे स्थित अपनी फसलों को स्वयं ही काट दिया। किसानों ने प्रशासन से नुकसान फसलों का मुआवजा दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें