फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: मानसी गुप्ता ने एनडीए परीक्षा में पाई छठी रैंक

विज्ञापन
एनडीए परीक्षा में 6वीं रैंक प्राप्त करने वाली बढ़ापुर की मानसी गुप्ता।
विज्ञापन
बढ़ापुर। कस्बा निवासी आयुर्वेदिक दवाओं के विक्रेता शुभांकर गुप्ता और रेशु गुप्ता की पुत्री मानसी गुप्ता ने एनडीए परीक्षा में छठी रैंक हासिल कर परिवार, कस्बे व जनपद का नाम रोशन किया है। मोहल्ला बाजार (पुराना बस अड्डा) निवासी मानसी के परिवार में परीक्षा परिणाम आते ही खुशियां फैल गईं। मानसी गुप्ता बचपन से ही होनहार रही हैं। उन्होंने नगीना के लाला राधेश्याम एकेडमी से 2024 की हाईस्कूल परीक्षा में जिला टॉप किया था और प्रदेश स्तर पर तीसरी रैंक मिली थी। मानसी को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी लखनऊ में सम्मानित किया था। मानसी ने इस वर्ष लाला राधेश्याम एकेडमी से 12वीं की परीक्षा दी है, जिसका रिजल्ट आना बाकी है। पिता शुभांकर गुप्ता ने बताया कि मानसी बचपन से ही सेना में भर्ती होकर देश की सेवा करना चाहती थी। आज उसका सपना साकार होता दिखाई दे रहा है। मानसी दो जुलाई को महाराष्ट्र के पुणे शहर की एकेडमी में प्रवेश लेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें