फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हीमपुरदीपा : फांसी पर लटका मिला मंगलामुखी का शव

Mon, 01 May 2023 12:57 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली के ध्यानार्थ...
विज्ञापन

- सिसौना रेलवे स्टेशन के खंडहरों में मिला शव
संवाद न्यूज एजेंसी
हीमपुर दीपा (बिजनौर)। सिसौना हाल्ट पर खंडहर मकान में एक मंगलामुखी का शव लटका मिला है। गार्डर से बंधे लोहे के तार में फंदा बना हुआ था। संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मंगलामुखी की इस मौत को पुलिस आत्महत्या मान रही है।
हीमपुर दीपा थाना क्षेत्र के गांव सिसौना में रविवार को रेलवे हॉल्ट पर खंडहर मकान में लोहे के गार्डर में तार बांधकर लगाए गए फंदे में एक मंगलामुखी का शव मिला। पुलिस को उसके पास से मिले आधार कार्ड से मृतक की पहचान मंगलामुखी आलिया खान 23 वर्ष निवासी संजय काॅलोनी, ओखला दिल्ली के रूप में हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉग स्क्वाॅड की टीम ने भी मौके पर पहुंचकर जांच की। बताया जा रहा है कि उक्त मंगलामुखी पिछले कई दिनों से सिसौना रेलवे हॉल्ट के पास ही घूमता हुआ देखा जा रहा था।
एएसपी देहात राम अर्ज ने बताया कि प्रथम दृष्टया फांसी लगाकर आत्महत्या किए जाने की बात सामने आ रही है। हालांकि सभी पहलुओं पर जांच की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें