फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज से मंडलायुक्त यशवंत राव का दो दिवसीय बिजनौर दौरा

विज्ञापन
विज्ञापन
दो दिवसीय दौरे पर आज मंडलायुक्त पहुंचेंगे बिजनौर
विज्ञापन

बिजनौर। मुरादाबाद मंडल आयुक्त व नोडल अधिकारी यशवंत राव शुक्रवार को दो दिवसीय भ्रमण कार्यक्रम के अंतर्गत बिजनौर आएंगे।
प्रभारी अधिकारी प्रोटोकॉल के अनुसार शुक्रवार सुबह दस बजे धामपुर पहुंच कर सर्वप्रथम मंडलायुक्त विकासखंड अल्लेहपुर का निरीक्षण करेंगे। उसके बाद साढ़े ग्यारह बजे नगीना पहुंचकर नगर पालिका परिषद नगीना तथा कोतवाली नगीना का निरीक्षण करेंगे। दिन में तीन बजे नगीना से बिजनौर के लिए रवाना होंगे। रास्ते में पड़ने वाले गांवों का निरीक्षण करते हुए शाम पांच बजे लोक निर्माण विभाग के निरीक्षण भवन पहुंचेंगे। बिजनौर में ही रात्रि विश्राम कर शनिवार सुबह दस बजे 50 लाख से अधिक की दो परियोजनाओं का स्थलीय निरीक्षण, सत्यापन एवं पीएचसी व सीएचसी का निरीक्षण करेंगे। दोपहर 12 बजे समीक्षा बैठक कर मुरादाबाद के लिए लिए रवाना होंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें