प्रबंधक विजय कुमार अग्रवाल का आरोप, कई फाइलें गायब
संवाद न्यूज एजेंसी
धामपुर। एसबीडी कॉलेज के प्रबंधक विजय कुमार अग्रवाल ने शनिवार को हाईकोर्ट के आदेश पर महाविद्यालय पहुंचकर प्रबंधकीय कार्य शुरू कर दिया है। आरोप है कि इस दौरान मैनेजमेंट से संबंधित कई फाइलें और सीसीटीवी कैमरों की डीवीआर गायब है। तलाश करने के बाद भी पता नहीं लग रहा है।
प्रबंधक विजय कुमार अग्रवाल ने बताया कि शनिवार को पत्रकारों से वार्ता में बताया कि जिला अधिकारी अंकित कुमार अग्रवाल ने अपने अधिकारों का मनवाने ढंग से प्रयोग कर 22 जून 2024 को प्रबंध कार्यकारिणी को भंग कर एसडीम रितु रानी को कॉलेज का प्रशासक नियुक्त किया था। इस मामले को लेकर उन्होंने हाईकोर्ट में वाद दायर किया था।
हाईकोर्ट ने सुनवाई करते हुए 18 सितंबर को कार्यकारिणी के पदेन अध्यक्ष जिला अधिकारी अंकित कुमार अग्रवाल के 22 जून 2024 के आदेश को तत्काल प्रभाव से निष्प्रभावी कर कमेटी को बहाल कर दिया था। आरोप है कि हाईकोर्ट के आदेश के बाद भी बतौर प्रशासक एसडीएम ने प्रशासनिक कक्ष का ताला नहीं खुलवाया। उन्होंने कोर्ट की अवमानना किए जाने का वाद किया है।
उधर, एसडीम एसडीएम रितु रानी का कहना है कि प्रबंधक के सभी लगे आरोप गलत है। हाई कोर्ट के आदेशों के आदेशों का उनके स्तर से पूरी तरह से क्रियान्वयन किया गया है।