फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor: कड़ी मशक्कत के बाद पकड़ा गया नरभक्षी गुलदार, देखने के लिए उमड़ी ग्रामीणों की भीड़

Tue, 08 Aug 2023 08:26 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर

सार

उत्तर प्रदेश के बिजनौर में वन विभाग को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। वन विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद नरभक्षी गुलदार को पकड़ लिया है। वही पिंजरे में कैद गुलदार को देखने के लिए ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी।
विज्ञापन
गुलदार - फोटो : Amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के बिजनौर में वन विभाग को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। आखिर पांच माह बीतने व वन विभाग की कड़ी मशक्कत के बाद पहली कामयाबी मिली। रेहड़ थाना क्षेत्र के गांव सादकपुर में वन विभाग  की ओर से लगाए गए पिंजरे में गुलदार फंस ही गया।गुलदार के फंसने पर गांव के ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है। 
विज्ञापन

2 जुलाई  को सादकपुर भटपुरा मार्ग पर 30 जुलाई को गुलदार के हमले में हुई भटपुरे में युवती जमना की मौत के बाद सर्वेश वत्सल के ट्यूबवेल पर लगाया गया। हालांकि 31 जुलाई को दो पिंजरे गांव निवासी चमन सिंह व नत्थू सिंह के खेतों पर भरपुरा खैरूल्लापुर नहर मार्ग पर लगाए गए थे।

गुलदार की मौजूदगी गांव सादकपुर में पिंजरा लगाए स्थान पर मिल रही थी। सोमवार शाम को भी ग्रामीणो ने गुलदार की मौजूदगी की सूचना वन विभाग को दी थी, जिसके बाद यह पिंजरा लगाया गया था।
विज्ञापन

वहीं कहीं न कहीं वन विभाग की दुश्वारियां भी कम हुई हैं और उन्हें पहली सफलता हासिल हुई है। रेहड़ थाना क्षेत्र के गांव उदयपुर, मुस्सेपुर, बादशाहपुर, मच्छमार, भटपुरा व हसनपुर में गुलदार ने जमकर आतंक मचाया था। अब देखना यह है कि पिंजरे मे फंसा गुलदार नरभक्षी घोषित किया खूनी गुलदार है या कोई अन्य है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें