फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor: गांव शेखपुरी चौहड़ में व्यक्ति की मौत, पुलिस पर प्रताड़ित करने का आरोप

Sun, 28 Jan 2024 02:29 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर

सार

बिजनौर में व्यक्ति की उपचार के दौरान अस्पताल में मौत हो गई। उसे  शुक्रवार की रात जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बताया गया कि लेखपाल पर जमीन कब्जाने का झूठा मुकदमा दर्ज कराने का आरोप। 
मामले की जांच सीओ भरत कुमार सोनकर को सौंपी गई।
विज्ञापन
बिजनौर: जानकारी देते पुलिस अधिकारी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिजनौर के चांदपुर में गांव शेखपुरी चौहड़ निवासी दिग्विजय सिंह (48) की शुक्रवार की रात जिला अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। परिजनों ने लेखपाल पर गांव के लोगों के साथ मिलकर जमीन कब्जाने का झूठा मुकदमा लिखाने और पुलिस द्वारा प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुए पुलिस अधीक्षक को तहरीर दी है। मामले की जांच सीओ भरत कुमार सोनकर कर रहे है।

विज्ञापन


गांव शेखपुरी चौहड़ निवासी दिग्विजय सिंह को परिजनों ने तबीयत बिगड़ने पर शुक्रवार की शाम जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। देर रात उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। उनके पुत्र अंकित कुमार ने पुलिस अधीक्षक और पुलिस क्षेत्राधिकारी को दी तहरीर में बताया कि गांव के ही दो लोग उसके पिता से रंजिश रखते थे।

Trending Videos

उन्होंने लेखपाल के साथ साजिश रचकर उसके पिता के खिलाफ 21 नवंबर को पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करा दी थी।पुलिस ने घर पर दबिश बनाते हुए मानसिक प्रताड़ित किया। केस बंद करने के पैसों की मांग की। पैसे न देने पर जेल भेजने की धमकी दी।

मानसिक और आर्थिक प्रताड़ना के चलते उसके पिता की तबीयत बिगड़ गई। इसी वजह से उनकी मौत हुई। परिजनों ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने की गुहार लगाई है। उधर, दिग्विजय सिंह की मौत से परिवार में कोहराम है। मृतक के तीन पुत्री और दो पुत्र हैं। सभी अविवाहित हैं। सबसे बड़ी बेटी करीब 17 साल की बताई जा रही है। पत्नी का निधन पहले ही हो चुका है।

 
विज्ञापन

जमीन कब्जाने में हुई थी रिपोर्ट
प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार ने बताया कि ग्राम समाज की बंजर भूमि पर कब्जा का मामला था। इसमें लेखपाल ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। उधर, पुलिस क्षेत्राधिकारी भरत कुमार सोनकर ने बताया कि दिग्विजय सिंह की मौत बीमारी के चलते हुई है। मामले की जांच की जा रही है।

सीओ कर रहे जांच
ग्राम समाज की भूमि पर कब्जा हटवाने के बाद बार-बार कब्जा करने पर लेखपाल ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। मृतक बीमार चल रहा था। उसकी मौत बीमारी के चलते हुई। सीओ जांच कर रहे हैं। - मनोज कुमार, उपजिलाधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें