फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: मछली पालन के तालाब में डूबकर व्यक्ति की मौत

Sun, 05 Mar 2023 12:22 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
नांगलसोती/नजीबाबाद। मछली पालन वाले तालाब में फंसी नीलगाय को निकालने गए एक व्यक्ति की तालाब में डूबकर मौत हो गई। पुलिस ने ग्रामीणों की सहायता से व्यक्ति के शव को बाहर निकाला और परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन

नांगलसोती के गांव तिसोतरा निवासी अचल शर्मा गांव के पास एक तालाब में मछली पालन करता है। अचल शर्मा ने मछलियों को पक्षियों से बचाने के लिए तालाब के चारों ओर व तालाब के ऊपर जाल लगा रखा है। शनिवार को तड़के ग्रामीणों ने तालाब के चारों ओर लगे जाल में एक नीलगाय को फंसा देखा। जाल से निकले के प्रयास में नीलगाय धीरे-धीरे तालाब के बीचों बीच पहुंच गई और दलदल में फंस गई। गांव का तैराक 50 वर्षीय जयसिंह कश्यप नीलगाय को निकालने के लिए तालाब में गए। जयसिंह को अपने पास आता देख नीलगाय उछल कूद करने लगी। इस दौरान जय सिंह भी जाल में फंस गया और तालाब में डूब गया। कुछ देर बाद नीलगाय स्वयं तालाब से निकलकर जंगल की ओर चली गई।
सूचना पर नांगलसोती थानाध्यक्ष श्यामवीर सिंह पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंंचे। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से जय सिंह के शव को तालाब से बाहर निकाला और कब्जे में ले लिया। जयसिंह की पत्नी पूनम देवी ने कोई भी कार्रवाई नहीं करने की मांग की, जिसके बाद पुलिस ने शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें