धामपुर। ट्रेन की चपेट में आने से थाना क्षेत्र के गांव हैजरी निवासी मृगेंद्र (25) पुत्र दिग्विजय सिंह की मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि मृगेंद्र का एक साल पहले सड़क हादसे में एक्सीडेंट हो गया था। तब से वह तनाव में चल रहा था। मंगलवार को वह 3:30 बजे के करीब अचानक घर से निकल गया। नसीरपुर बनवारी गांव के पास रेलवे के फाटक के निकट ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। परिजनों का रोते-रोते बुरा हाल है। दरोगा प्रदीप कुमार ने बताया कि पुलिस ने मृतक युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है । संवाद