मालन का पानी उतरा, खादर के किसानों को मिली राहत
मंडावर/बेगावाला। मालन नदी का पानी एक बार फिर से उतर गया है। गंगा और मालन का जलस्तर कम होने से तटीय गांव वालों को राहत मिली है।
पिछले सप्ताह गंगा और मालन दोनों का जलस्तर काफी बढ़ गया था। सप्ताह के अंत तक दोनों का जलस्तर सामान्य हो गया था लेकिन सोमवार को मालन का जलस्तर फिर से बढ़ गया था। मालन का पानी मंडावर रोड पर बने पुराने रपटे और गांव रावली के पास बने रपटे के ऊपर से बह रहा था। मालन का जलस्तर बढ़ने से गंगा का जलस्तर बढ़ने के भी कयास लगाए ला रहे थे। लेकिन मंगलवार को मालन का जलस्तर भी सामान्य हो गया। मालन का पानी अब दोनों में से किसी भी रपटे के ऊपर नहीं बह रहा है। खेतों में भरा मालन का पानी भी उतर गया है। हालांकि प्रशासन अब भी मुस्तैद है। बरसात खत्म होने तक किसानों को नाव से गंगा पार न जाने की हिदायत दी गई है।