बिजनौर, गजरौला शिव। बेमौसम बरसात से मालन में उफान पर आ पहुंची और गंगा समेत अन्य नदियाें का जलस्तर बढ़ा है। मालन में आए पानी से गेहूं की फसल जलमग्न हो गई है, वहीं कई पशु भी पानी में बहकर मालन नदी के रपटे के किनारे फंस गए हैं।
रविवार की रात हुई तेज वर्षा से जहां नदी, नाले उफान पर आ गए, वहीं गंगा का जलस्तर भी बढ़ गया है। मालन में पानी आने से किसानों की फसलें भी जलमग्न हो गई है। बिजनौर-मंडावर मार्ग पर बने मालन नदी के पुराने रपटे पर पानी आने से पुलिस लाइन की भूमि में भी पानी भर गया है। मालन के रपटे पर पानी आने से कई पशु बहकर आ गए हैं, जो रपटे के किनारे बहकर आये कूड़े करकट से पानी न निकलने से रपटे के किनारे फंस गए हैं।
वहीं उलकपुर, किशनपुर के जंगल में मालन का पानी आने से खेतों में खड़ी गेहूं, मसूर व गन्ने की लगभग ढाई सौ बीघा भूमि में पानी भर गया है। उलकपुर, किशनपुर के फरमान, अब्दुल्ला, जाबिर, फतेह मोहम्मद, जावेद, कल्लू, नरेश आदि किसानों के खेतों में बे-मौसम हुई वर्षा का पानी मालन में आने से किसानों की फैसले चौपट हो गई है।