दीपावली तक स्थायी करें, वरना सड़कों पर उतरेंगे शिक्षामित्र
बिजनौर। शिक्षा मित्र संघ ने प्रदेश सरकार से दीपावली तक शिक्षामित्रों का स्थायी करने की मांग की और ऐसा नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी। बाद में इस संबंध में एक ज्ञापन भी तहसीलदार को सौंपा है।
शिक्षामित्र शिक्षक संघ की रविवार को हुई बैठक की अध्यक्षता करते हुए प्रदेश उप महामंत्री सुचित मलिक ने कहा कि प्रदेश में करीब 150000 शिक्षामित्र कार्यरत हैं, जिनमें 50000 सहायक अध्यापक की समस्त योग्यता पूर्ण करते हैं। सभी ट्रेंड हैं और स्नातक बीटीसी हैं। इन्हें स्थायी किया जाना चाहिए। इस दौरान महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर माल्यार्पण भी किया गया। बैठक में जिला मिडिया प्रभारी अमित चौधरी, जिलाध्यक्ष संजीव चौधरी, धर्मेंद्र अहलावत, रीता देवी, पूनम चौधरी, रूमा देवी, रिजवाना, वंदना शर्मा, जोगेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद