फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उद्यमियों का बिजली बिल ससमय बनाएं : डीएम

Tue, 12 Dec 2023 12:12 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
बिजनौर कलक्ट्रेट में उद्योग बन्धु समिति बैठक को संबो​धित करते डीएम अंकित कुमार अग्रवाल। स्रोत स
विज्ञापन
-डीएम ने विभिन्न समितियों की समीक्षा बैठक ली
विज्ञापन

बिजनौर । जिलाधिकारी अंकित कुमार अग्रवाल ने अधिशासी अभियंता विद्युत को निर्देश दिए कि उद्यमियों का विद्युत बिल ससमय से जनरेट करने को कहा। विद्युतापूर्ति शटडाउन के लिए सुबह और शाम एक-एक घंटा निर्धारित करें। बिजनौर जिले के लिए इसका रोस्टर निर्धारित करते हुए सूचित करें, ताकि उद्योग बंधुओं को अपने उत्पादों की तैयारी में कोई कठिनाई न होने पाए।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने शाम कलक्ट्रेट स्थित महात्मा विदुर सभागार में जिला निर्यात प्रोत्साहन समिति, उद्योग बंधु समिति एवं निवेश मित्र पोर्टल, एमओयू क्रियान्वयन समीक्षा बैठक ली। डीएम ने उद्योग बंधुओं द्वारा रेलवे क्रॉसिंग पर लगने वाले जाम से मुक्ति दिलाने को कहा। मुख्यमंत्री शिक्षुता योजना के तहत बच्चों का पंजीयन बढ़ाने के निर्देश संबंधित अधिकारी को दिए। एमओयू क्रियान्वयन समीक्षा के दौरान अधिकारियों को निर्देश दिए कि एमओयू साईन करने वाले सभी उद्यमियों एवं व्यापारियों की समस्याओं का समयबद्धता के साथ निस्तारण कराया जाए। बैठक में विकास कुमार अग्रवाल, अभिषेक गोयल, विपुल रस्तोगी, जुल्फकार आलम, मुनीश त्यागी, बीएस राजपूत आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें