फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों को बनाएं संस्कारवान : शंकराचार्य  

Mon, 20 Mar 2017 11:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
अभिनंदन समारोह में उपस्थित शंकराचार्य अच्युतानंद तीर्थ महाराज। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
चांदपुर में शारदा पीठ द्वारिका धाम के जगत गुरु शंकराचार्य अच्युतानंद महाराज ने अभिनंदन समारोह में बच्चों को संस्कारवान बनाने को कहा।  
विज्ञापन

श्री ब्राह्मण सभा चांदपुर के तत्वाधान में बिजनौर रोड स्थित एक उत्सव मंडप में आयोजित अभिनंदन समारोह में शंकराचार्य का भव्य स्वागत किया गया। शंकराचार्य ने कहा कि हमारी संस्कृति विश्व में महान है। विदेशी हमारी संस्कृति को अपना रहे हैं। उन्होंने चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि आज के बच्चों का निर्माण संस्कार विहीन है। इसी कारण माता-पिता, गुरुजनों का आदर नहीं होता है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में भाजपा की प्रचंड बहुत की सरकार हिंदू साम्राज्य की एकता का प्रमाण है। भारत का पहला प्रधानमंत्री ऐसा है जिसने अपने मस्तक पर भस्म लगाकर देश की समृद्धि की कामना की है। प्रदेश के विकास एवं नौनिहालों के चरित्र निर्माण के लिए शिक्षा पद्घति को बदलना होगा। महाराज जी ने कहा कि घमंड हर तरह से हानिकारक है। रावण ने सोने की लंका बनाई तथा अपनी ईश्वर भक्ति पर घमंड किया, उसका नाश हुआ। कार्यक्रम में शंकराचार्य के साथ आए महामंडलेश्वर डा. प्रेमानंद जी ने कहा कि शंकराचार्य जी की इच्छा थी कि उत्तर प्रदेश का में मुख्यमंत्री साधु संत ही होना चाहिए। स्वामी माधवानंद ने कहा कि हम परमात्मा को खोजते फिरते हैं, परमात्मा तो हमारे अंदर विराजमान है। सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित अधीर कौशिक ने शंकराचार्य अच्युतानंद महाराज का माल्यार्पण कर एवं शॉल ओढ़ाकर स्वागत किया। कार्यक्रम में स्वामी विनोद जी, स्वामी प्रबोधानंद आदि ने संबोधित किया। स्वामी विवेकानंद व अजय कुमार कौशिक के संयुक्त संचालन में हुए कार्यक्रम में संदीप कौशिक, अशोक शर्मा, संजीव शर्मा, प्रशांत शर्मा आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें