धूमधाम से निकली महर्षि वाल्मीकि शोभायात्रा
शेरकोट। युवा वाल्मीकि कमेटी की ओर से रविवार को महर्षि वाल्मीकि प्रकट्योत्सव के अवसर पर नगर में शोभायात्रा निकाली गई। रविवार को मोहल्ला नौंधना स्थित त्रिकालदर्शी भगवान वाल्मीकि मंदिर से शुरू हुई शोभायात्रा का शुभारंभ पुनीत वर्मा, अचल चौहान ने फीता काटकर किया। शोभायात्रा में राधा-कृष्ण, शिव-पार्वती, महर्षि वाल्मीकि, लवकुश, मां काली आदि की झांकियां शामिल रहीं। युवक ढोल की थाप पर अखाड़े के करतब दिखाते चल रहे थे। बारिश के बीच युवाओं का जोश देखते ही बन रहा था। शोभायात्रा परंपरागत मार्गों से होती हुई मोहल्ला नौंधना स्थित मंदिर पर जाकर संपन्न हुई। अनवर अंसारी, अफजाल मंसूरी, सुनील कुमार, अंकुर जैन, अभिषेक कोहली, जाकिर अब्बासी, कमेटी अध्यक्ष रमेश चंद्र, मान सिंह, शिवम बिड़ला, राजेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।