फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: भाकियू अराजनैतिक की कलक्ट्रेट में महापंचायत कल, बनाई रणनीति

विज्ञापन
विज्ञापन
-व्यवस्था के लिए 1000 वाॅलंटियर्स लगाए, 100 टोलियां बनाईं
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर । किसानों की विभिन्न मांगों को लेकर भाकियू अराजनैतिक की 19 सितम्बर को कलक्ट्रेट में महापंचायत होगी। महापंचायत के दौरान जिलेभर बड़ी संख्या में किसान पहुंचने के लिए पदाधिकारी क्षेत्र में जनसंपर्क कर रहे हैं। संगठन की ओर से व्यवस्था बनाने के लिए 1000 वाॅलंटियर्स लगाए हैं। 100 टोली बनाई और एक टोली में 10 युवा रहेंगे। सभी के प्रयास होंगे कि जाम न लगे और स्कूली बच्चों तथा एम्बुलेंस को प्राथमिकता के आधार पर निकलवाया जाएगा।
विज्ञापन

भाकियू अराजनैतिक के युवा प्रदेश अध्यक्ष दिगम्बर सिंह ने किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर महापंचायत होगी। पंचायत व बड़ी संख्या में किसानों के आने से व्यवस्था बनाने को वॉलिंटियर्स लगाएं गए। जिला अध्यक्ष चौधरी नितिन सिरोही ने पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं के साथ जिले के कई गांवों में पंचायत कर किसानों से 19 सितंबर को बिजनौर पहुंचने का आह्वान किया। इस अवसर पर जिला महासचिव नितेंद्र प्रधान, अतुल कुमार बालियान, सुखजिंदर सिंह गोल्डी, शिवांत, शुभम, पुष्पेंद्र, हर्षित, भूपेंद्र, अमित आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें