बिजनौर। बिजनौर डाक मंडल में एक दिन में अधिक से अधिक खाते खोलने के लिए महा मेले का आयोजन होगा। महा मेला 28 से 30 जनवरी तक लगेगा।
डाक निदेशालय की ओर से डाक विभाग द्वारा एक दिन में एक करोड़ खाते खोलने का लक्ष्य रखा गया है। जिसके चलते जिले के सभी डाकघर रविवार को भी अपनी सेवाएं देंगे। बिजनौर मंडल अधीक्षक डाकघर एसके जैन ने बताया कि डाक विभाग की योजनाओं को सबसे निचले स्तर तक पहुंचाना है। छोटी बचत योजनाओं के प्रोत्साहन के लिए यह महामेला रखा गया है। रविवार को डाकघरों में बचत खाते, आरडी, टीडी, पीपीएफ, सुकन्या आदि योजनाओं के खाते खोले जाएंगे। संवाद