फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: छात्रा से छेड़खानी में मदरसा संचालक का बेटा गिरफ्तार

Fri, 09 Aug 2024 03:49 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। मदरसे की छात्रा से छेड़खानी के आरोप पुलिस ने मदरसा संचालक के बेटे को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को पकड़ने के बाद चालान करते हुए कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। इस मामले में शिवसेना ने भी आरोपी को जल्द पकड़ने की मांग उठाई थी।
विज्ञापन

बिजनौर शहर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव के पास आवासीय मदरसा है। उक्त मदरसे में मुजफ्फरनगर जनपद की एक बालिका कक्षा छह में पढ़ती है। छात्रा को बुखार हुआ तो दो अगस्त की शाम मदरसा संचालक बेटा उस्मान उसका इलाज करने आया। आरोप है कि उस्मान ने छात्रा को इंजेक्शन लगाया और छेड़खानी की। आरोपी ने छात्रा को एक कमरे में ले जाकर गलत काम करने का प्रयास किया।
आरोपी की मां ने पीड़िता के साथ मारपीट करते हुए यह बात किसी को नहीं बताने की धमकी दी। इस मामले में दो दिनों तक समझौते का प्रयास भी किया गया। पीड़िता के परिजनों को पुलिस तक जाने से रोकने के लिए तमाम जतन किए। हालांकि छात्रा की ओर से बुधवार की शाम मामले में तहरीर सौंपी। जिस पर पुलिस ने आरोपी उस्मान और आरोपी की मां के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की। बृहस्पतिवार को पुलिस ने आरोपी मोहम्मद हसन उर्फ उस्मान को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

उधर गिरफ्तारी से पहले शिवसेना के जिला प्रमुख वीर सिंह, धर्मेंद्र सिंह तोमर आदि ने एएसपी सिटी संजीव वाजपेयी को ज्ञापन देकर आरोपी की गिरफ्तारी की मांग उठाई थी। साथ ही मदरसे पर बुलडोजर चलाने की मांग भी उठाई थी। एएसपी सिटी संजीव वाजपेयी ने बताया कि छात्रा से छेड़खानी के मामले में मदरसा संचालक के आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें