फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: धरना स्थल पर पहुंचे अफसरों को साथ में बैठाया

विज्ञापन
हल्दौर क्षेत्र की बिलाई शुगर मिल के गेट पर धरन पर किसानों से वार्ता करते एसडीएम।
विज्ञापन
हल्दौर। बिलाई चीनी मिल के मुख्य द्वार पर तीन गांवों के गन्ना सेंटर परिवर्तन नहीं किए जाने पर किसान संयुक्त किसान मोर्चा संगठन में धरने पर मौके पर पहुंचे एसडीएम और प्रशासनिक अधिकारियों को अपने बीच बैठा लिया। दो दौर की वार्ता विफल रही और किसानों ने धरना जारी रखने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन

बिलाई चीनी मिल पर गठित की गई किसान संयुक्त मोर्चा संगठन के पदाधिकारियों द्वारा शनिवार को धरना जारी रहा। भाकियू टिकैत के जिलाध्यक्ष सतवीर सिंह सोनू, तहसील जिला महासचिव सुनील कुमार, भाकियू चढूनी के जिलाध्यक्ष विकास कुमार उर्फ नूरी, पश्चिमी यूपी के प्रदेश युवा अध्यक्ष विकास कुमार चौधरी, राष्ट्रीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष हेमेंद्र सिंह धनकड़, राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के जिलाध्यक्ष विनोद कुमार उर्फ बिट्टू चौधरी ने कहा कि शासन व प्रशासन द्वारा बाटपुरा, वाजिदपुर, कड़ापुर के गांव के किसान कड़ाके की ठंड में धरने पर बैठे हुए है।
संयुक्त किसान मोर्चा के वक्ताओं ने मिल के तीनों गांवों के गन्ना सेंटर परिवर्तन कराएं जाने, 14 दिनों के भीतर गन्ना भुगतान दिलाएं जाने, चालू सत्र गन्ना भुगतान घोषित कराएं जाने, मिल को गन्ना नहीं देने को लेकर चर्चा हुई। देर शाम मौके पर पहुंचे एसडीएम विजयवर्धन तोमर, सीओ सिटी संग्राम सिंह, गन्ना महाप्रबंधक परोपकार सिंह को अपने बीच बैठा लिया। गठित संयुक्त किसान मोर्चा संगठन के पदाधिकारियों व शासन, प्रशासन व मिल अधिकारियों के बीच अपनी उक्त मांगों को लेकर दो दौर की वार्ता चली। किसान संगठन किसानों की मांग को लेकर अड़े रहे और वार्ता विफल रही। धरने की अध्यक्षता दयाराम व संचालन योगेंद्र कुमार उर्फ बिट्टू चौधरी ने किया। इस अवसर पर धर्मेंद्र राणा, ठाकुर नरेंद्र सिंह, कावेंद्र सिंह चौधरी, भीम सिंह, भूपेश चौधरी, खूबसिंह, तरुण चौधरी, नवेंद्र राठी, संदीप सिंह चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें