कालागढ़। गर्म हवाओं ने मौसम को किया गर्म तो सिंचाई की मांग में वृद्धि हुई। रामगंगा बांध से 3290 क्यूसेक पानी की की जा रही निकासी। तेज गर्म हवाओं की वजह से मौसम का मिजाज भी गर्म हो चला है। मौसम के गर्म होते ही खेतों में सिंचाई की मांग भी बढ़ने लगी है। सिंचाई के लिए कालागढ़ के रामगंगा बांध से पानी की निकासी की जा रही है। अधिशासी अभियंता नीरज कुमार त्यागी के अनुसार बांध से 3290 क्यूसेक पानी रामगंगा जल विद्युत गृह के माध्यम से नदी में चलाया जा रहा है। विद्युत गृह से बिजली का उत्पादन जारी है। कानपुर एवं अफजलगढ़ सिंचाई खंड से सिंचाई के लिए पानी की मांग की गई है। कालागढ़ बांध से अफजलगढ़ बैराज होकर पानी सिंचाई के लिए दिया जा रहा है।
अथहर महमूद सिद्दीकी