मालन को प्रदूषण मुक्त बनाने को किया जागरूक
नजीबाबाद। मालन नदी को स्वच्छ और निर्मल रखने के लिए सचिव वेलफेयर सोसाइटी ने जागरुकता रैली निकाली। रमा जैन कन्या महाविद्यालय की एनएसएस छात्राओं ने मिशन को साकार बनाने के लिए ग्रामीणों को प्रेरित किया।
सखी वेलफेयर सोसाइटी की संस्थापक डॉ. राखी आनंद अग्रवाल ने रमा जैन कन्या महाविद्यालय एनएसएस छात्राओं के सहयोग से मालन नदी को प्रदूषण मुक्त, स्वच्छ और निर्मल रखने के लिए जागरुकता अभियान चलाया। महाविद्यालय के निदेशक डॉ. केसी मठपाल, एनएसएस प्रभारी डॉ.भावना अरोड़ा ने एनएसएस छात्राओं के माध्यम से सखी वेलफेयर सोसाइटी के नेतृत्व में मालन नदी को प्रदूषण से बचाने के लिए जागरुकता रैली रमा जैन कन्या महाविद्यालय से शुरू होकर संतोषी माता मंदिर और कछियाना क्षेत्र पहुंची। राखी आनंद अग्रवाल ने क्षेत्रवासियों को कूड़ा करकट नदी में न डालकर मालन नदी को मलिन होने से बचाने की सलाह दी। डॉ.राखी ने मालन नदी क्षेत्र में कूड़ा डालने के स्थान पर डस्टबिन लगवाने का ग्रामीणों को आश्वासन दिया।
शिक्षिकाओं डॉ. मृदूला त्यागी, डॉ. दीप्ति माहेश्वरी, डॉ. पूनम अग्रवाल, डॉ. रत्ना गर्ग, डॉ. पारुल त्यागी, रितिका के नेतृत्व में एमएसएस की छात्रा अनुष्का, मोनिका, मानवी, आकांक्षा, शबनम, हिमांशी, शिवाली, नेहा ने जागरुकता अभियान में सहयोग किया।
कूड़ेदान लगवाएगी सखी वेलफेयर सोसाइटी
नजीबाबाद। सखी वेलफेयर सासाइटी की संस्थापक डॉ. राखी आनंद अग्रवाल ने मालन नदी के तट पर संतोषी माता मंदिर क्षेत्र में नगरपालिका परिषद से कूड़ा डालने के लिए डस्टबिन की विशेष व्यवस्था कराने और विद्युत विभाग से नीचे झूलते विद्युत तार सुरक्षा की दृष्टि से ऊपर उठाने की मांग की।
नजीबाबाद में मालन नदी स्वच्छता जागरुकता रैली निकालतीं डॉ.राखी आनंद अग्रवाल।- फोटो : NAZIBABAD