तख्तियां लेकर नारे लगाकर किया जागरूक
बिजनौर। पर्यावरण संरक्षण के तहत जिला मुख्यालय के सात प्रमुख स्थानों से रैली निकाली गई। इस रैली में बच्चे, युवा, महिलाएं नारे लिखी तख्तियां लेकर नारे लगाते हुए जा रहे थे। इन के मुख्य नारों में थैला लेकर जाएंगे उसमें सब्जी लाएंगे, प्लास्टिक हटाओ पर्यावरण बचाओ, पर्यावरण बचाओ, बीमारी भगाओ, मुख्य थे। इस अवसर पर हुए हवन में आहुतियां देकर देश में सुख-समृद्घि की कामना की। प्रधान डाकघर चौराहा के पास में स्थित पंचायती मंदिर पर जाकर रैली समाप्त हुई। इस कार्यक्रम में विक्रांत शर्मा, दीपक चौहान, योगेंद्र पाल सिंह योगी, मोहित शर्मा, जितेंद्र चौधरी, हुकुम सिंह, बबलू प्रधान, संध्या, प्रीति भटनागर, अलका, शोभा, श्याम आदि मौजूद रहे।